फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जयपुर का रॉबिनहुड है मानव तस्कर, 50 भारतीय बने शिकार

Sat, 10 May 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस ने म्यांमार में बंधक बनाकर भारतीय युवकों से साइबर ठगी कराने वाले गिरोह के खुलासे का दावा किया है। बाराबंकी पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड जयपुर का जितेंद्र उर्फ रॉबिनहुड है, जो अब तक 50 से अधिक भारतीय युवकों को झांसे में फंसा कर म्यांमार भेज चुका है। पुलिस के हाथ उसका पासपोर्ट भी लग चुका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम को राजस्थान भेजा जा रहा है। बाराबंकी पुलिस को यह सफलता एक युवक की मां द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे की जांच के दौरान मिली।
विज्ञापन

जिले के बंभौरा लोधी गांव निवासी अमरनाथ का 24 वर्षीय बेटा अजय कुमार, बीते साल 26 मार्च को लखनऊ के चेतनपुरवा निवासी राहुल उर्फ आरुष के साथ मलेशिया जाने निकला था। लेकिन उन्हें थाईलैंड के रास्ते म्यांमार पहुंचा दिया गया, जहां महीनों बंधक बनाकर उनसे साइबर ठगी कराई गई थी। परिजनों द्वारा मुख्यमंत्री व विदेश मंत्रालय से गुहार लगाने के बाद 27 जनवरी 2025 को किसी तरह वतन लौटे अजय की मां संतोष कुमारी ने 29 अप्रैल को लखनऊ के युवक राहुल और एजेंट रॉबिनहुड के खिलाफ साइबर थाने में केस दर्ज कराया था।
पुलिस द्वारा की जा रही जांच में खुलासा हुआ कि जयपुर का जितेंद्र उर्फ रॉबिनहुड मानव तस्करी का बड़ा नेटवर्क चला रहा है। अब तक वह 50 से अधिक युवकों को विदेश भेजकर साइबर ठगी के जाल में फंसा चुका है। बाराबंकी पुलिस ने हाल ही में म्यांमार से लौटे कई युवकों से पूछताछ की, जिसके बाद जितेंद्र का पासपोर्ट भी पुलिस के हाथ लग चुका है। अब पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए राजस्थान जाएगी।
विज्ञापन

आरोपी खुद शिकार, हिरासत में लेकर छोड़ा
अजय की मां द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के चेतनपुरवा गांव निवासी युवक राहुल उर्फ आरुष को भी नामजद किया गया था। वहीं उनके बेटे को नौकरी दिलाने के लिए ले गया था। साइबर सेल प्रभारी विनय प्रकाश राय ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि राहुल स्वयं म्यांमार में बंधक बनाया गया था। इस लिए पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें