बाराबंकी। ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य के दौरान लापरवाही बरतने व निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित मिलने पर अलग-अलग ब्लॉकों के चार सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। यह जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी नितेश भोंडेले ने दी।
बताया कि एडीओ पंचायत की आख्या के आधार पर ग्राम पंचायत अरियामऊ, पिपरौली, पड़री और मसौली में तैनात सफाईकर्मियों क्रमश: राजेश भारती, राजेन्द्र कुमार, पवन कुमार और रवि को निलंबित किया गया है। इन कर्मियों पर सफाई में लापरवाही के साथ ही उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना का भी आरोप है। (संवाद)