देवा। देवा मेले में प्रतिष्ठित वाहिद बिरियानी के मालिक आबिद अली कुरेशी का आईफोन 29 अक्तूबर को चोरी हो गया। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। तीन नवंबर को नया सिम लेने पर उन्हें एक चौंकाने वाली जानकारी मिली। चोर ने उनके मोबाइल से लिंक खाते से तीन लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए थे। यह पता चलते ही आबिद ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
आबिद ने बताया कि 29 अक्तूबर को एक युवक ने वेटर की नौकरी मांगी थी। उन्होंने उसे काम पर रखा। कुछ ही घंटों में युवक ने उनका मोबाइल फोन चुरा लिया। इंस्पेक्टर देवा आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि सर्विलांस टीम जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है।