शहर में पेयजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से कई मोहल्लों में वाटर सप्लाई प्रभावित हो रही है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को सही करवाने का काम शुरू किया गया है।
नगर पालिका के पास पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। शनिवार सुबह जब धनोखर से घोसियाना मार्ग पर जलभराव होने लगा तब इसका पता चला। जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन द्वारा पाइप लाइन सही करवाने का काम शुरू किया गया है।
पाइप लाइन फटने से यहां आसपास के सत्यप्रेमीनगर, सिविल लाइन, कैलाश आश्रम वार्ड समेत करीब आधा दर्जन मोहल्लों मे सुबह से शाम तक पानी की रफ्तार काफी धीमी रही। इसके चलते महिलाओं को घरेलू काम निपटाने में दिक्कतें पेश आईं।
वहीं ईओ एसके सिंह का कहना है कि पाइप लाइन सही कराने का काम जारी है, जल्द ही प्रभावित जलापूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।