फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: संयुक्त चिकित्सालय में बनेगा स्वतंत्र विद्युत फीडर

Sun, 16 Mar 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर के परिसर में लगा ट्रांसफार्मर।   -संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर के 100 बिस्तरों वाले संयुक्त चिकित्सालय में बिजली आपूर्ति की समस्या जल्द ही समाप्त होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल के लिए स्वतंत्र विद्युत फीडर स्थापित करने के लिए 10 करोड़ 49 लाख 15 हजार रुपये की मंजूरी प्रदान कर दी है। 1.87 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर जिले के सबसे बड़े सरकारी चिकित्सा संस्थानों में से एक है। यहां प्रतिदिन 500 से 600 मरीज उपचार के लिए आते हैं। लगभग 500 गांवों के लोग इस अस्पताल पर निर्भर हैं। अभी तक अस्पताल में एक जनरेटर और ट्रांसफार्मर के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जाती है। निर्बाध विद्युत आपूर्ति न होने के कारण प्रसव सहित अन्य चिकित्सा उपकरणों के संचालन में कठिनाई होती है।

दरियाबाद के विधायक एवं राज्य मंत्री सतीशचंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री से अस्पताल के लिए स्वतंत्र फीडर की व्यवस्था की मांग की थी जो अब स्वीकृत हो गई है। स्वतंत्र विद्युत फीडर की स्थापना से अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। मंत्री ने बताया कि इसी साल काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें