फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: महादेवा व बुढ़वल को नगर पंचायत में शामिल करें

Wed, 07 Jun 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। नगर पंचायत रामनगर की पहली बोर्ड बैठक में सभासदों ने महादेवा और बुढ़वल को नगर पंचायत में शामिल करने का प्रस्ताव दिया। इस पर अध्यक्ष ने अगले सीमा विस्तारण में दोनों का नाम शामिल करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही प्रत्येक नागरिक को पेयजल, सड़क, सफाई व्यवस्था, बिजली समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं देने के प्रस्तावों पर मंजूरी दी गई। इसके अलावा नगर पंचायत के वार्षिक बजट पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन




नगर पंचायत के सभागार में अध्यक्ष रामशरण पाठक की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में सभासदों ने सड़कों की मरम्मत कराने, खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के प्रस्ताव दिए। इसके साथ ही नगर की पेयजल समस्या पर चर्चा करते हुए सभासदों ने खराब हैंडपंपों का मुद्दा उठाया। इस पर ईओ योगेश प्रताप मिश्र ने बताया कि नगर क्षेत्र में ढाई दर्जन से अधिक हैंडपंपों की मरम्मत कराई गई है। शेष हैंडपंपों को चिह्नित कर शीघ्र दुरुस्त कराया जाएगा। ईओ ने बताया कि एक दर्जन खंभों पर स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई गई हैं, अन्य क्षेत्रों में भी सर्वे कराया जा रहा है। इस मौके पर सभासद टिंकू तिवारी, श्याम मोहन शुक्ला, राजेश शुक्ला, सुरेंद्र मोहन शुक्ला, रमेश राठौर, इसरार अहमद आदि मौजूद रहे।


पेयजल व सफाई व्यवस्था होगी दुरुस्त

सिद्धौर (बाराबंकी)। नगर पंचायत सिद्धौर में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष रमंता देवी की अध्यक्षता में मंगलवार को पहली बोर्ड बैठक हुई। इसमें सबसे पहले अध्यक्ष ने सभासदों का औपचारिक परिचय प्राप्त किया और उनसे अपने वार्डों की एक-एक मुख्य समस्या व जरूरी कार्य के प्रस्ताव आमंत्रित किए। अध्यक्ष ने कहा कि पेयजल और सफाई जैसी अन्य समस्याओं से जूझ रहे नगरवासियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, लिपिक श्रीश मिश्रा, सभासद गीता देवी, मोनी यादव ननका देवी, दिलशाद, बलदेव, राहुल यादव, चंदा, दिव्यांशु निगम, मोहम्मद रोशन, मोहम्मद अतहर, लल्लू रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें