फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: रामलीला मंचन में अंगद ने नरांतक को मारा

Sun, 25 Oct 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
रामलीला में मंचन करते हुए कलाकार
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर। सआदतगंज के रामलीला मैदान में शनिवार को रामलीला मंचन हुआ। इसमें नरांतक वध और लक्ष्मण को शक्ति लगने के प्रसंग का प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

मंचन में रावण के पुत्र नरांतक ने युद्ध में वानर सेना पर कहर ढाया। अंगद ने घमासान युद्ध के दाैरान अपने मुक्के के प्रहार से उसका वध कर दिया। नरांतक की मृत्यु के बाद मेघनाद मैदान में उतरा। लक्ष्मण और मेघनाद के बीच घनघोर युद्ध हुआ।
विज्ञापन

मेघनाद ने अमोघ शक्ति का प्रयोग किया, जिससे लक्ष्मण मूर्छित हो गए। हनुमान जी लक्ष्मण को राम दल में लाए, जिसके बाद श्रीराम का करुण विलाप हुआ। यह मार्मिक दृश्य देख दर्शकों की आंखों में आंसू छलक आए। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष दिलीप दीक्षित सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें