फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अवैध खाद गोदाम सील,नकली सामग्री बरामद

Sun, 16 Nov 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पैगंबरपुर स्थित प्रमोद कुमार वर्मा के गोदाम का निरीक्षण शनिवार को तहसीलदार हैदरगढ़ कविता ठाकुर के साथ जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने किया। इस दौरान गोदाम में काफी मात्रा में जिप्सम ब्लैक दानेदार, एमओपी (पोटाश) जैसा लाल क्रिस्टल स्टॉक, एक मिक्सर मशीन, धागे के गुल्ले, सफेद पाउडर, मौरंग और लाल कलर से भरा एक ड्रम सहित अन्य सामग्री का स्टॉक मिला।
विज्ञापन

गोदाम में उपलब्ध इस भारी स्टॉक के संबंध में संचालक प्रमोद कुमार कोई भी वैध अभिलेख पेश नहीं कर पाए। संचालक की दुकान की भी जांच की गई, जहां विभिन्न प्रकार के जिंक, रामबाण एसएसपी, कृभको डीएपी, सरदार/इंडोरामा एनपीके और आईपीएल डीएपी भंडारित मिलीं। संचालक इनके संबंध में भी कोई वैध अभिलेख नहीं दिखा सका। अवैध संचालन और दस्तावेजों की कमी मिलने पर गोदाम और दुकान को फिर से सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें