फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्जनपुर गांव सील, 12 कराए गए क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना पॉजिटिव युवक मिलने के बाद दुर्जनपुर गांव को प्रशासन ने रविवार को सील करा दिया। संक्रमित युवक के परिवारवारीजनों व सपर्क में आने 12 लोगों को स्कूल में क्वारंटीन कराया गया है। एसडीएम सिरौलीगौसपुर ने अन्य अधिकारियों के साथ गांव का जायजा लिया। जरूरी सामान की होम डिलीवरी कराने के साथ घर-घर सर्वे शुरू करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव का एक युवक 11 मई को महाराष्ट्र से लौटा था। शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसे चन्द्रा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। युवक के परिवारीजनों व संपर्क में आने वाले 12 लोगों को गांव के स्कूल में क्वारंटीन कराया गया है। रविवार को गांव पहुंचे एसडीएम प्रतिपाल सिंह ने आबादी की सीमा को सील करा दिया। इसके साथ ही प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी तरह के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। गांव में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। पूरे गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी कमलेश कुमार को गांव का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें