फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म रहा अफवाहों का बाजार

Sat, 17 Oct 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
छिटपुट विवाद पर अफवाहों का बाजार गर्म रहा। एसडीएम से लेकर सुरक्षा कर्मियों को कुछ मतदान केंद्रों पर कई-कई बार चक्कर लगाने पड़े। मतदान शुरू होते ही कई मतदान केंद्रों पर मामूली विवाद पर अफवाहों का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन


लखनऊ की सीमा पर स्थित जौरास में पीठासीन अधिकारी के एजेंटों पर दबाव बनाने से उपजे विवाद की सूचना पर एसडीएम ने मतदान केंद्र पर पहुंच कर लोगों से बात की, लेकिन मौजूद एजेंटों ने किसी भी विवाद से इंकार करने पर वह लौटे। यहां लगातार उड़ रही अफवाहों के कारण अधिकारियों को केंद्र के कई चक्कर लगाने पड़े।


मारूफपुर में एक प्रत्याशी व मतदान कर्मी से विवाद को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं होती रहीं। वहीं त्रिवेदीगंज तृतीय क्षेत्र में राघवपुर के राजकुमार ने मतदान कर्मियों के पक्षपातपूर्ण व्यवहार की शिकायत एसडीएम से की। हैदरगढ क्षेत्र में सुबह भिखरा मतदान केंद्र पर जबरन मतदान कराने की अफवाह पर अधिकारी वहां पहुंचे तथा शांतिपूर्ण मतदान पाए जाने पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें