हैदरगढ़ ब्लॉक के भिखरा प्राथमिक विद्यालय में वोट करने आई कैंसर से पीड़ित श्यामा पत्नी विंध्वेश्वरी की हिम्मत को सभी ने सराहा। सिद्धौर ब्लाक में हाजीपुर गांव में साबिरा नामक वृद्धा अपने पौत्र के गोद में वोट डालने आई।
करीब 80 बसंत पार कर चुके तसव्वर भी अपने पौत्र के साथ मोटरसाइकिल से हाजीपुर मतदान केंद्र पर आए। यहीं की मतदाता शांति व कलावती ने बताया कि घर कै सबै लोग वोट देयै आए हैं कहा हम लोग ई गांव के चुनाव में वोट जरूर डालित हैं। त्रिवेदीगंज के कबूलपुर में पचासी वर्ष की बुजुर्ग महिला ने मतदान केंद्र पर पहुंच कर वोट डाला।