फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीनीकरण के बिना चल रहा अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लाइसेंस का नवीनीकरण कराए बिना ही अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। सीएमओ के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कराते हुए अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि थाना जहांगीराबाद के रामपुर चेचरुवा में उमाशरण वर्मा द्वारा शरद पॉलीक्लीनिक एवं सर्जिकल सेंटर का संचालन किया जा रहा था। लाइसेंस का नवीनीकरण कराए बिना ही अस्पताल का संचालन किए जाने पर इससे पूर्व में इन्हें नोटिस भी जारी किया जा चुका है।
इसके बाद भी इनके द्वारा लाइसेंस का नवीनीकरण कराए बिना ही अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित को जांच के लिए मौके पर भेजा गया तो पाया गया कि अस्पताल में तीन मरीज भर्ती हैं जो पूर्व में दिए गए आदेशों का पूरी तरह से उल्लंघन था। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कराते हुए संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

चर्चा का विषय बनी कार्रवाई
जिस अस्पताल को सील किया गया है उसके संचालक बसपा से जिला पंचायत सदस्य हैं। सूत्रों की मानें तो जिले में एक दर्जन से ज्यादा अस्पताल बिना लाइसेंस का नवीनीकरण कराए बिना ही संचालित हो रहे हैं इन्हें नोटिस भी जारी किया जा चुका है लेकिन किसी का अस्पताल अभी तक सील नहीं कराया गया। जिला पंचायत सदस्य का अस्पताल सील कराया जाना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें