फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों ने पकड़ी रफ्तार तो बढ़ा 12 बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अनलॉक होने के साथ ही बसों से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। इसको देखते हुए ही परिवहन निगम ने रूट पर संचालित 12 बसों की सेवा और बढ़ा दी हैं। मौजूदा समय में सभी रूटों पर 101 बसों का संचालन कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि एक जुलाई से रूट पर संचालित सभी 124 बसों का संचालन पूरी तर शुरू किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

संक्रमण कम होने के साथ ही रोडवेज बसों का संचालन धीरे धीरे पटरी पर लौटने लगा है। लॉकडाउन में रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा इससे विभाग को काफी नुकसान हुआ। यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही सरेंडर की गयी अनुबंधित बसों की वापसी होने लगी है।
परिवहन विभाग ने भी सफर को आसान बनाने के लिए बसों की संख्या बढ़ा दी है। मौजूदा समय में 12 बसें बढ़ गई हैं और इस समय सभी रूटों पर 101 बसों का संचालन हो रहा है। एक जुलाई से सभी 124 बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

पहले की अपेक्षा सफर करने वाले यात्रियों की संख्या अभी कम है। सभी रूटों पर बसों का संचालन कराया जा रहा है। यात्रियों को ज्यादा देर इंतजार न करना पड़े इसलिए निर्धारित समय पर बसों को रवाना किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है जल्द ही व्यवस्था पटरी पर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- आरएस वर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें