फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने जब्त किए अभिलेख, सील कराया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। इलाज के दौरान युवक की मौत के मामले की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देवा क्षेत्र के निजी अस्पताल के अभिलेख कब्जे में लेने के साथ भवन को सील करा दिया।
विज्ञापन

मामापुर स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को सफीपुर निवासी श्री गौतम की मौत हो गई थी। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। मृतक के भाई भागीरथ की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ. राहुल वर्मा तथा डॉ. विवेक सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। सीएमओ के आदेश पर सोमवार को एसीएमओ डॉ. आरएन वर्मा व सीएचसी अधीक्षक देवा कैलाश शास्त्री की टीम ने अस्पताल की जांच की। टीम ने अभिलेखों को कब्जे में लेने के साथ अस्पताल को सील करा दिया। बताया कि सीएमओ के आदेश पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने तक अस्पताल बंद करा दिया गया है। सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि देवा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत के मामले में एसीएमओ नेतृत्व में गठित टीम जांच कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें