फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार विभागों का जोड़ा गया बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पावर कॉर्पोरेशन ने नोटिस के बाद भी बिल जमा न करने वाले आठ सरकारी कार्यालयों की बिजली रविवार को काट दी थी। उनमें चार कार्यालयों की बिजली सोमवार को जोड़ दी गई लेकिन चार अन्य की आपूर्ति सोमवार को भी ठप रही।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन ने बकाया वसूली अभियान के दौरान रविवार सुबह जिला प्रोबेशन कार्यालय, जिला पंचायत, आबकारी, सहायक अभियंता ट्यूबवेल, उप निबंधक नवाबगंज, जिला पंचायत निरीक्षण भवन, जिला पशु चिकित्सालय व सहायक निर्वाचन कार्यालय के बिजली कनेक्शन काट दिए थे। इन विभागों पर चार-चार लाख रुपये से ज्यादा बकाया है। बिल जमा करने के लिखित आश्वासन पर सोमवार को सहायक अभियंता ट्यूबवेल, उप निबंधक कार्यालय, जिला पंचायत निरीक्षण भवन व जिला पशु चिकित्सालय का कनेक्शन जोड़ दिया गया। चार अन्य कार्यालयों की आपूर्ति सोमवार को ठप रही। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि बकाया बिल जमा करने के लिए कई बार नोटिस के बाद कनेक्शन काटे गए। लिखित आश्वासन मिलने पर चार कार्यालयों की बिजली शुरू कराई दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें