फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने खुद को मारी गोली, मौत

Fri, 06 Nov 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट। अलादासपुर चौरी गांव में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह उर्फ राजन (40) की बृहस्पतिवार भोर घर में ही लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वह पिछले कई महीनों से अवसाद से जूझ रहे थे। उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे अनुपम के पुत्र अमर सिंह ने सूचना दी कि उनके पिता ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली है। गोली सीने में बाईं ओर लगी थी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
फॉरेंसिक टीम ने कमरे और आसपास से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि अनुपम पिछले मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। पिछले कई महीनों से उनका इलाज चल रहा था। करीब सात महीने पहले अनुपम को खेत में सांप ने काट लिया था। अनुपम चार भाइयों में सबसे बड़े थे।
विज्ञापन

उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है जबकि मां साथ में ही रहती हैं। परिवार में दो भाइयों की शादी हो चुकी है। अनुपम के दो पुत्र हैं। सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि गोली सीने में लगी है, तो एक्सरे जांच में अंदर ही धंसी पाई गई। अभी तक परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
.............................
अनुपम को पिता से मिली थी बंदूक
जिल एक नाल बंदूक से गोली चली वह अनुपन के पिता हरिशंकर सिंह के नाम थी। उनके निधन के बाद पुश्तैनी बंदूक के रूप में अनुपम को इसका लाइसेंस जारी किया गया था। पुलिस ने बंदूक कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें