फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉलाेअप : पूर्व सैनिक की हत्या में दोस्त के खिलाफ एफआईआर, हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ के पूर्व सैनिक निपेश मिश्रा (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पत्नी रंजना मिश्र की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने उनके मित्र अश्विनी सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ घटना से जुड़ी गतिविधियों की कड़ियां जोड़ रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

लखनऊ के जानकीपुरम निवासी वायु सेना से सेवानिवृत्त निपेश मिश्रा जहांगीराबाद स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। उनकी दोस्ती बाराबंकी शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी अश्विनी सिंह से थी। अश्विनी सामानों की आपूर्ति का काम करते हैं। 31 अक्तूबर की रात निपेश अपने मित्र के घर दावत में गए थे। वहां शराब पी थी।
अश्विनी के मुताबिक भोर में निपेश अपनी कार से वहां से चले गए थे। हालांकि, कुछ समय बाद उनकी कार शहर में लखनऊ रोड पर एआरटीओ कार्यालय मोड़ के पास खड़ी मिली। कार के अंदर निपेश मृत अवस्था में पड़े थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी कनपटी पर कान के ऊपर गहरी चोट मिलने की पुष्टि हुई। यही चोट मौत का कारण बनी।
विज्ञापन

मामले में पुलिस पिछले तीन दिनों से तहरीर का इंतजार कर रही थी। बुधवार शाम लखनऊ के जानकीपुरम से पहुंची निपेश की पत्नी रंजना मिश्रा ने अश्विनी सिंह पर आशंका जताते हुए तहरीर दी। एएसपी उत्तरी विवेक तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
...........................

वीडियो कॉल करने को कहा तो टालते रहे
निपेश की पत्नी रंजना मिश्रा का आरोप है कि उनके पति अक्सर अश्विनी सिंह के साथ बैठकर शराब पीते थे। 31 अक्तूबर की रात देर होने पर उन्होंने पति को फोन किया। इसके बाद वीडियो कॉल कर निपेश को दिखाने के लिए कहा लेकिन अश्विनी टालते रहे और पति से बात कराने से कतराते रहे। रंजना ने इसी घटनाक्रम को लेकर अश्विनी पर संदेह जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें