फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 26 यात्रियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस पलटी, पांच सवारी घायल; मची चीख-पुकार

Tue, 24 Dec 2024 02:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में 26 यात्रियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस पलट गई। हादसे में पांच सवारी घायल हो गईं। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र में बेलहरा मार्ग पर परिवहन निगम की अनुबंधित बस मोहल्ला भटुवामऊ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस घटना में बस में सवार 26 यात्रियों में से एक शिक्षिका समेत पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बाराबंकी से रामपुर मथुरा की ओर जा रही बस सुबह करीब आठ बजे हादसे का शिकार हुई। बस के पलटने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

घायलों में राम सहारे मिश्र (45), प्रदीप मिश्र (30) निवासी रामनगरा पारा, सर्वेश कुमार (25) निवासी जानकी नगर, मोहम्मद आमिर (28) निवासी रट्टू कोड़ा, और प्रियंका मिश्र (32) निवासी शिवपुरी बाराबंकी शामिल हैं। 
विज्ञापन


सभी को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से बस को सीधा किया गया। हादसे के समय बस में 26 यात्री सवार थे। राहत कार्य में ग्रामीणों ने मुख्य भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें