फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तेज रफ्तार बनी कहर, टेंट व्यवसायी व कैटरर की मौत

Sat, 22 Feb 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनपुर/निंदूरा (बाराबंकी)। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर एक टेंट व्यवसायी व कैटरर की मौत हो गई। टेंट व्यवसायी की मौत जहां तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर मारने से मौके पर हुई वहीं कैटरर की मौत टक्कर के बाद नहर में गिर जाने से पानी में डूबकर हुई। हादसे के बाद दोनों ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रामनगर क्षेत्र के देवली गांव के निवासी राधेश्याम वर्मा (58) बदोसराय क्षेत्र के मरकामऊ चौराहे पर टेंट का व्यवसाय करते थे। शुक्रवार दोपहर वह टेंट का कपड़ा लेने बाइक से बदोसराय चौराहे आ रहे थे। तभी चौराहे के पास से सामने से आ रहे गन्ना लदे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से वह सड़क पर गिर पड़े। राधेश्याम का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ जाने से मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक ने वाहन चलाते समय हेलमेट भी नहीं लगाया था। हादसे की सूचना पुलिस को देने के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रक चालक का पीछा गिया। पुलिस ने भी नाकेबंदी की तो टिकुरी गांव के पास चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
दूसरी घटना कुर्सी थाना क्षेत्र में हुई। यहां के कस्बा टिकैतगंज निवासी मनीष कुमार (40) कैटरिंग का काम करते थे। बृहस्पतिवार देर रात देवा के मऊ में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में काम करने के बाद मनीष बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लखनऊ के बेहटा चौकी क्षेत्र के निकट पारा रजौली गांव से पहले एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे मनीष सड़क किनारे पानी से भरी नहर में गिर कर डूब गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मृतक के पास से मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त हुई। कैटरर की मौत की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मनीष के परिवार में पत्नी माया व तीन मासूम बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें