फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दो बार हुआ अपहरण, हरियाणा में पांच माह तक दुष्कर्म

Sat, 22 Feb 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाना थाना क्षेत्र में युवती के सरयू नदी में डूबने व उसके आठ माह बाद घर लौटने की घटना की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पहले तो युवती को प्रेमजाल में फंसाने वाला युवक ही अपने साथियों के साथ तीन माह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद युवक का एक दोस्त युवती का अपहरण कर हरियाणा ले गया, जहां पांच तक उसके साथ शारीरिक शोषण हुआ। प्रेमी युवक व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना के एक गांव की एक युवती को गांव के ही युवक ने प्रेमजाल में फंसाया और नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले भागा। युवक ने सरयू नदी किनारे उसके चप्पल व शौच का लोटा छोड़ दिया। इससे परिजनों से लेकर पुलिस तक को यही लगा कि वह नदी में डूब गई है। तीन दिन पहले आठ माह बाद बदहवास युवती घर लौटी तो सभी सन्न रह गए। युवती की आपबीती सुनने के बाद पुलिस ने 20 फरवरी को केस दर्ज कर आरोपी दिनेश व दिलीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें