फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अयोध्या हाईवे पर 23 से 25 नवंबर तक भारी वाहन बंद, होगा डायवर्जन

Thu, 20 Nov 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अयोध्या में रामलला मंदिर पर 25 नवंबर को होने वाले ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी कर दी गई है। 23 से 25 नवंबर तक लखनऊ और बाराबंकी की ओर से अयोध्या जाने वाले सभी भारी और मालवाहक वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। आवश्यकतानुसार छोटे वाहनों के मार्ग में भी बदलाव (डायवर्जन) किया जा सकता है। खुफिया एजेंसियां चौबीसों घंटे हाईवे पर गहन निगरानी रखेंगी।
विज्ञापन

अयोध्या में जब भी कोई बड़ा आयोजन होता है, तो सबसे अधिक यातायात बाराबंकी-लखनऊ मार्ग से होकर गुजरता है। इसी कारण पुलिस ने इस बार पहले से ही एक विस्तृत यातायात डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में लगभग 7,000 अतिथियों के आने की संभावना है। इनमें 1,000 अति विशिष्ट अतिथि और 6,000 विशिष्ट अतिथि शामिल हैं। अवध, काशी, गोरखपुर और कानपुर मंडलों के किसान, ड्राइवर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान सहित समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि भी सड़क मार्ग से ही अयोध्या पहुंचेंगे। देश के कई शीर्ष उद्योगपतियों के आने की भी सूचना है। इस भारी भीड़ को देखते हुए, यातायात नियंत्रण (ट्रैफिक कंट्रोल) को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
.............................
कहां–कहां रहेगा डायवर्जन
- चौपुला तिराहा: शहर के निकट हाईवे पर स्थित चौपुला तिराहा पर बैरियर लगाकर अयोध्या की ओर जाने वाले वाहनों को बहराइच दिशा में मोड़ दिया जाएगा।
- लखनऊ-बाराबंकी की सीमा पर लखनऊ से आने वाले भारी वाहनों को बाराबंकी की बजाय पूर्वांचल एक्सप्रेसवे या किसान पथ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- बदोसराय, टिकैतनगर, हैदरगढ़, असंद्रा, नई सड़क और भिटरिया रूट से अयोध्या की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को रोककर वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा।
..............................
वर्जन-
अयोध्या के ध्वजारोहण कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने सभी महत्वपूर्ण प्वॉइंट्स पर विशेष टीमें तैनात की हैं। एंबुलेंस, क्रेन और क्विक रिस्पॉन्स यूनिट हर वक्त तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास चंद्र त्रिपाठी, एएसपी उत्तरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें