फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फंदे से लटकता मिला हार्डवेयर व्यापारी का शव

Sat, 10 Jan 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट। कोतवाली रामसनेहीघाट इलाके में एक हार्डवेयर व्यापारी का शव शुक्रवार को गांव के बाहर पेड़ पर बने फंदे से लटकता मिला। घटना से मृतक केे परिवार में मातम पसर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट के पूरे घिसियावन गांव निवासी चंदन (38) दो वर्षों से अपने गांव से करीब 10 किमी दूर बेलहा गांव के चौराहे के पास नया मकान बनाकर रहते थे। वहीं पर वह हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। पैतृक गांव के मकान में उनकी मां और अन्य परिजन रहते हैं। भाई सुनील ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम चंदन घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह चंदन का शव उनके पैतृक गांव के घर से करीब 500 मीटर दूर, गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक अपने पीछे पत्नी व चार बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें