फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: क्रिकेट खेलते समय बिगड़ी युवक की हालत, मौत

Sat, 10 Jan 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के कैथा गांव निवासी रामसेवक के पुत्र विराट यादव (24) शुक्रवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित मैदान में साथियों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक विराट की तबीयत बिगड़ गई। वह अचेत होकर मैदान में गिर पड़े। बदहवास साथियों ने इसकी सूचना परिजनों की दी।
विज्ञापन

युवक को इलाज के लिए बेलहरा में निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना ही मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया। युवा पुत्र की मौत से परिजन सदमे में हैं। अगले माह विराट की शादी होने वाली थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें