फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: विदाई के बाद दुल्हन पर टूटा दुखों का पहाड़, एक हादसा... और 10 घंटे में उजड़ गया सुहाग

Fri, 02 May 2025 01:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में विदाई के बाद दुल्हन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक हादसा हुआ और 10 घंटे में ही उसका सुहाग उजड़ गया। दूल्हे की लाश देखकर घरवाले चीख उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।   
विज्ञापन
अंकित यादव (28) की फाइल फोटो, एकत्र लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में सात फेरे लेने के कुछ घंटों के बाद ही दूल्हे की मौत हो गई। अभी तो बरात लौटने के बाद की सारी रस्में पूरी भी नहीं हुई थीं, इससे पहले ही दुल्हन विधवा हो गई। घर की खुशियां मातम में बदल गईं। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन


घटना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया गांव की है। गांव निवासी राजीतराम के इकलौते पुत्र अंकित यादव (28) का विवाह हसनापुर के मजरे गिद्राही गांव के रामनरेश की बेटी सुधा के साथ 30 अप्रैल को हुआ था। एक मई को बरात लौटकर घर आई थी। घर में खुशियों का माहौल था। 

यह भी पढ़ेंः- UP Weather News: तराई... बुंदेलखंड व पश्चिमी यूपी के जिलों में बारिश, वज्रपात और ओले गिरने का भी पूर्वानुमान
विज्ञापन


इसी बीच बृहस्पतिवार की शाम करीब 7 बजे अंकित घर में कहीं दिखाई नहीं दे रहा था। घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। काफी देर बाद घर से 500 मीटर दूर हाइटेंशन लाइन के तार से चिपका उसका शव मिला। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन


उधर, दुल्हन रोते हुए पछाड़ खाकर गिरी। घरवाले रोते बिलखते रहे। गांव के लोग घरवालों को ढांढस बंधाते रहे। खबर मिलने पर दुल्हन के घर के लोग भी पहुंच गए। अंकित बिजली लाइन के पास कैसे पहुंचा, इसको लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें