फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी सरकार : डॉ. शर्मा

Mon, 20 Nov 2017 11:54 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
हैदरगढ़ स्थित कांशीराम काॅलोनी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीजेपी का कार्यकर्ता पार्टी के लिए जीता-मरता है तथा सिंबल के विरुद्ध जाने वाले का अस्तित्व समाप्त हो जाता है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने वादा किया कि प्रदेश सरकार कस्बे के विकास को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी पूजा दीक्षित की जीत को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर उन्होंने सभा में मौजूद लोगों में उत्साह भर दिया। सोमवार को कांशीराम कॉलोनी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उप मुुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा बीजेपी कभी भी जाति-धर्म में भेद नहीं करती है।

मदरसों में दीनी शिक्षा के साथ कंप्यूटर पर आधुनिक शिक्षा देने का प्रयास करने पर विरोध की आवाज उठती है। शिक्षित होकर आगे बढ़ने का हक सभी को मिलना चाहिए। राम की मूर्ति लगाने पूजा-अर्चना करने पर तकलीफ होती थी। अब गुजरात में जूता पहन कर उल्टे हाथ से आरती कर शिव भक्त बने हैं, और पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण की भक्ति में लीन हो रहे हैं।
विज्ञापन


बीजेपी के लिए जो धर्म है, वह उनके लिए चुनावी कर्म है। बीजेपी प्रत्याशी के जीतने पर आधुनिक भारत के निर्माण का कार्य हैदरगढ़ की धरती से शुरू होगा। केंद्र व प्रदेश से मिले धन का विकास के कार्यों में ईमानदारी से प्रयोग हो सकेगा। प्रदेश सरकार कस्बे के विकास को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

उन्होंने कहा की पार्टी कार्यकर्ता डंडा है जब डंडा ऊंचा रहेगा तभी सरकार झंडे की तरह लहराती रहेगी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह की कर्मभूमि में व पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित की तपोभूमि के चुनाव पर पूरे प्रदेश की नजर है।

विकास कार्यों में तेजी व भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए कार्यकर्ताओं से भेदभाव जाति धर्म संप्रदाय को भूल कर चुनाव में लगने की अपील की। इस अवसर पर विधायक बैजनाथ रावत, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, हर्षित वर्मा, पूर्व प्रमुख विवेकानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें