फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कुएं में गिरी बकरी, निकालते समय अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पत्नी ने लगाया अधेड़ को जबरन कुएं में उतारने का आरोप
विज्ञापन

- घटना के बाद गांव में तनाव, कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी
टिकैतनगर (बाराबंकी)। कुएं में गिरी बकरी को निकालने अंदर गए अधेड़ की दम घुटने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अधेड़ का शव कुएं से बाहर निकाला। इस मामले में पत्नी ने मृतक अधेड़ को जबरन कुएं में उतारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को एक तहरीर दी है। घटना के बाद से गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
कोतवाली टिकैतनगर अंतर्गत शुक्रवार को कस्बा इचौली के मोहल्ला कजियाना निवासी मुख्तार की बकरी घर के पास कुएं में गिर गई। बकरी की जान बचाने के लिए कस्बा इचौली के ही मोहल्ला सलारा निवासी बराती लाल (45) को कुएं में रस्सी के सहारे उतारा गया। कुएं में उतरने के बाद अचानक उसका दम घुटने लगा जब तक लोग उसे खींचकर बाहर निकालते उसके हाथ से रस्सी छूट गई। इससे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से आहत मृतक की पत्नी कलावती ने आरोप लगाया है कि मुख्तार अली उसके पति को कुएं से बकरी निकालने के लिए जबरन घर से ले गए थे। बाद में मना करने पर ही कुएं में उतार दिया। इस कारण पानी में दम घुटने से उसके पति की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए रामसनेहीघाट, बदोसराय, सफदरगंज, दरियाबाद, जैदपुर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। क्षेत्राधिकारी रामनगर हर्षित चौहान व एसडीएम सिरौली गौसपुर विश्वामित्र सिंह भी गांव में डटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें