फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: वंदेभारत के आगे कूदी छात्रा, कटकर मौत, दो ट्रेनें ठहरी

Wed, 25 Dec 2024 08:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। लखनऊ अयोध्या रेलवे ट्रैक पर दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में पतुलकी गांव के पास मंगलवार सुबह एक किशोरी की वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतका कक्षा नौ की छात्रा थी। लोको पायलट के अनुसार किशोरी ट्रेन के आगे कूदी थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुबह करीब नौ बजे वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही थी। इस दौरान दरियाबाद रेलवे स्टेशन से 10 किलोमीटर दूर अयोध्या की तरफ से ट्रेन के सामने एक किशोरी ने अचानक छलांग लगा दी। लोको पायलट के अनुसार उन्होंने तुरंत ब्रेक लगाई लेकिन तब तक किशोरी इंजन के नीचे फंसकर कट चुकी थी। किशोरी की पहचान पतुलकी गांव के निवासी लवकेश की पुत्री नैंसी (15) के रूप में हुई। घटना के बाद वंदेभारत ट्रेन ट्रैक पर पांच मिनट तक ठहरी रही लेकिन मार्ग बाधित होने के कारण पीछे आ रही सियालदाह एक्सप्रेस को करीब 15 मिनट तक रोकना पड़ा।
मृतका किशोरी पड़ोस के अयोध्या जिले के पटरंगा के एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। पिता लवकेश गौतम मेहनत मजदूरी करता है। परिजनों के अनुसार मृतका को कम सुनाई देता था। नौ साल का शिवम व छह साल की सृष्टि बहन की माैत से रोते बिलखते दिखे। दरियाबाद के कोतवाल मनोज सोनकर ने बताया कि प्रथमदृष्टया किशोरी ने आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें