फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदबुद्धि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। मंदबुद्धि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ जारी है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक युवक ने जहांगीराबाद थाने में दी गई तहरीर के जरिए बताया कि उसकी 30 वर्षीय बहन मंदबुद्धि है जो घर के बगल में रखे छप्पर के नीचे रहती है। होली के दिन शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे रिश्तेदारी में आए मसौली थाना क्षेत्र के देवकलिया निवासी आशू रावत व रंजीत चौहान ने पहले उसके घर में आवाज लगाई।
तब घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। पत्नी ने दोनों युवकों से घर पर किसी और के न होने की बात कही। इसी का फायदा उठाकर दोनों युवक घर के बगल छप्पर के अंदर मौजूद उसकी बहन के साथ दुष्कर्म करने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान उसकी पत्नी बहन के लिए कुछ खाने के लिए लेकर पहुंची तो बचाव के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। युवक का आरोप है कि आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, उससे पहले दोनों युवक उसकी पत्नी की पिटाई कर भाग गये। तहरीर मिलने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। सीओ सिटी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें