फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 02 Feb 2024 03:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुस्साहसी युवकों द्वारा एक किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, मंगलवार को 17 साल की किशोरी घर पर थी। माता पिता बाहर गए थे। इसी दौरान राम प्रसाद व अर्जुन लोधी नामक युवक उसके घर पहुंचे। किशाेरी का आरोप है कि उसके साथ मारपीट करते हुए दो युवक उसे पड़ोस में एक सुनसान स्थान पर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे धमकाते हुए भाग गए। एसएचओ टिकैतनगर संजीत सोनकर ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद बृहस्पतिवार शाम दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें