फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दो लेन सड़क से जुड़ेगा सूरतगंज ब्लॉक, 3.92 करोड़ रुपये मंजूर

Thu, 01 Feb 2024 03:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में सूरतगंज ब्लॉक जाने वाला जर्जर मार्ग। 
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के सूरतगंज ब्लॉक तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों की राह अब आसान होगी। शासन ने ब्लॉक को दो लेन की सड़क से जोड़ने के लिए तीन करोड़ 92 लाख रुपये की धनराशि मंजूर कर दी है।
विज्ञापन

सूरतगंज ब्लॉक में 103 ग्राम पंचायतें हैं। लेकिन ब्लॉक तक पहुंचने के लिए जर्जर सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार लोगों ने इसे लेकर शिकायत की। लोगों की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के खंड तीन ने एक किमी. 375 मीटर लंबी दो लेन सड़क का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। आखिरकार इसे मंजूरी मिल गई है। शासन ने सड़क निर्माण के लिए तीन करोड़ 92 लाख 70 हजार रुपये की धनराशि मंजूर कर दी है। कार्य शुरू करने के लिए प्रथम किस्त के रूप में करीब 98 लाख रुपये भी विभाग को आवंटित कर दिए हैं। अधिशासी अभियंता आरके राय ने बताया कि जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें