फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

223 समूहों की महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, मिले 33.45 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। समूह की महिलाओं को गांव में ही रोजगार शुरू कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक क्लिक कर जिले की 223 समूह की महिलाओं को 33 लाख 45 हजार रुपये की राशि रिवॉल्विंग फंड के रुप में दी। वहीं वीसी के जरिए सीएम के निर्देशों को एनआरएलएम के अधिकारियों ने सुना।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह की महिलाओं को उनके गांव में ही रोजगार शुरू कराने के लिए 15-15 हजार रुपये की राशि रिवॉल्विंग फंड के रूप में देती है। जबकि रोजगार चलने के बाद तीन माह बाद प्रगति के आधार पर सीआईएफ के रुप में सवा लाख की राशि देती है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक क्लिक के माध्यम से जिले की 223 समूह की महिलाओं के खातों में 33 लाख 45 हजार रुपये की राशि भेजी। इससे महिलाएं अपने रोजगार को शुरू करेंगी। इस दौरान कलेक्ट्रेट के एनआईसी में मौजूद प्रशासन और विभाग के अधिकारियों ने सीएम के निर्देशों को सुना। इस मौके पर सीडीओ एकता सिंह, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें