फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जालसाजों ने खाते से उड़ाए पांच लाख रुपये, केस दर्ज

Sat, 25 Oct 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में साइबर अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से बिना ओटीपी के 5.10 लाख रुपये रुपये निकाल लिए। वहीं एक अन्य मामले में युवती को पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर 1.80 लाख रुपये की चपत लगा दी। दोनों ही मामलों में शुक्रवार को साइबर थाने में मुकदमे दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कस्बा रामनगर निवासी शिवकुमार जायसवाल ने साइबर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके दो बैंक खाते हैं। हाल ही में उसके एक खाते से चार लाख और तीस हजार रुपये निकाले गए, जबकि दूसरे खाते से अस्सी हजार रुपये गायब हो गए।
हैरानी की बात यह है कि खाते से पैसा निकलने से पहले न तो कोई ओटीपी आया और न ही उन्होंने किसी लिंक पर क्लिक किया। उन्होंने पुलिस से खाते से गायब की गई मेहनत की गाढ़ी कमाई वापस दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं, सतरिख थाना क्षेत्र के नानमऊ गांव की निवासी नेहा पटेल के साथ साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन नौकरी के नाम पर ठगी की।
विज्ञापन

नेहा के मुताबिक उन्हें व्हाट्सएप पर एक कॉल आई जिसमें पार्ट टाइम जॉब का प्रस्ताव दिया गया। कॉल करने वालों ने टेलीग्राम ऐप पर संपर्क करने को कहा, जहां उन्हें रेस्टोरेंट रिव्यू का काम दिया गया और शुरुआती कुछ बार भुगतान भी किया गया।
धीरे-धीरे विश्वास जीतने के बाद ठगों ने उनसे निवेश के नाम पर रकम मंगाई और कुल 1.80 लाख हड़प लिए। साइबर थाना प्रभारी केके यादव ने बताया कि छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें