फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चेन व टप्स छीन कर भागीं चार महिलाओं को दबोचा

Mon, 28 Oct 2024 04:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
 बाराबंकी नगर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिलाएं।  स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
बाराबंकी। दीपावली नजदीक आने के साथ ही अपराधियों का गिरोह सक्रिय हो उठा है। रविवार को गोरखपुर और संतकबीर नगर की चार महिलाओं ने ई रिक्शे पर बैठी एक महिला के सोने की चेन और टप्स पार कर दिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने चंद घंटों में ही चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से जेवरात भी बरामद किए। अब पुलिस इनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली इलाके के शांति विहार कॉलोनी निवासी प्रीति वर्मा रविवार को देवा बस स्टैंड से ई रिक्शा पर सवार होकर घर जा रही थीं। इस दौरान विजय नगर चौराहे के पास ई रिक्शा पहुंचा तो साड़ी पहने चार महिलाएं उसमें सवार हो गईं। एक महिला ने प्रीति के चेहरे पर अपना पल्लू डालकर ढंक दिया। तभी अन्य महिलाएं धक्का-मुक्की करने लगी।

महिला ने जब पल्ला हटाया तो प्रीति ने अपना गला चेक किया तो सोने की चेन नदारद थी। प्रीति के टोकने पर एक महिला ने उसका पर्स झपट्टा मारकर छीन लिया और उसमें रखे सोने के टप्स निकाल लिए। शोर सुनकर चालक ने ई रिक्शा रोका तो चारों महिलाएं भाग निकलीं।
विज्ञापन


आनन-फानन महिला ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने टीम बनाकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने शहर में तलाशी अभियान के दौरान रेलवे क्रॉसिंग माल गोदाम रोड के पास से चारों महिला अपराधियों को दबोच लिया।

इनमें संतकबीर नगर के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बगहिया निवासिनी राधिका, कुष्मावती, मीरगंज निवासिनी माया एवं गोरखपुर के गुलरिया थाना क्षेत्र की गुड़िया शामिल हैं। इनके पास से सोने की चेन, टप्स व 1100 रुपये नकद बरामद हुए। इस गिरोह की सरगना माया है जिसकी अगुआई में काफी दिनों से घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि महिलाओं के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। स्थानीय पुलिस से भी सत्यापन कराया जा रहा है। यह गिरोह ट्रेन से अलग-अलग जनपदों में जाकर वारदात को अंजाम देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें