बाराबंकी में पांच अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनाओं से घरों में चीख पुकार मच गई। रक्षाबंधन पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं।
यूपी के बाराबंकी में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर हुए पांच सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक सफाईकर्मी शामिल है। इन घटनाओं से घरों में चीख पुकार मच गई। रक्षाबंधन का पर्व मातम में बदल गया।
विज्ञापन
देवा चिनहट मार्ग पर राम स्वरूप यूनिवर्सिटी के सामने देवा से लखनऊ की ओर जा रहा एक टेंपो पलट गया। टेंपो सवार देवा कस्बा के मोहल्ला हुज्जाजी एक निवासी सफाईकर्मी राहुल कुमार (24) की मौत हो गई। वह नगर पंचायत, देवा में ही कार्यरत था।
इसके अलावा बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर आदमपुर मोड़ के पास पेड़ की टहनी अचानक गिरने से सतरिख थाना क्षेत्र के छेदा नगर गांव निवासी बाइक सवार अनूप वर्मा घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
कोठी इलाके में ही बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग स्थित केसरगंज चौराहे के जानीपुर गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इससे नूरापुर के रामकेवल (32) की मौत हो गई। बाइक सवार हर्षित निवासी ढेड़िया और इनके माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी प्रकार कोठी थाना क्षेत्र में बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर शुक्रवार रात हादसे में घायल टेड़वा गांव निवासी ललित कुमार (20) की मौत हो गई। वहीं उनके साथी सौरभ सिंह का इलाज चल रहा है। इससे पहले रामनगर इलाके में सड़क हादसे में एक मौत हो चुकी है। ऐसे में मृतकों की संख्या चार हो गई है।