फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लोनीकटरा थाना क्षेत्र के अचाकापुर गांव निवासी आशीष उर्फ बबलू सिंह (30) पुत्र राम लल्लन सिंह मंगलवार रात ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था। तभी अलदादपुर गांव के मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर के नीचे दबे आशीष को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। लोनीकटरा इंस्पेक्टर नित्यानंद सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वहीं बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किंतूर निवासी प्रेम कुमार यादव (50) पुत्र रामप्रसाद व गुलाम मोहम्मद (40) पुत्र नूरउल्ला बुधवार सुबह एक मामले की पेशी में बाइक से बाराबंकी जा रहे थे। तभी सफदरगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर मंडी के निकट पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने प्रेम व गुलाम मोहम्मद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान प्रेम कुमार यादव की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल गुलाम मोहम्मद का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला जिसका पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह टिकैतनगर कस्बे के पास राम सुधार सिंह (55) निवासी ग्राम महरई, थाना तारुन अयोध्या की बाइक में एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल राम सुधार को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। वहीं ग्राम घघवारा थाना टिकैतनगर निवासी रामावती (63) पत्नी चंद्रिका प्रसाद को मंगलवार केे बारिनबाग चौराहे के पास बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने रामावती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें