फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिहार से किशोरी के अपहरण में चार गए जेल

Mon, 29 Jul 2024 05:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बिहार से किशोरी का अपहरण करने के बाद उसे बदायूं ले जा रहे चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचने के बाद रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण करा रही है। उसे वन स्टॉप सेंटर पर रखा गया है। आरोपी किशोरी की जबरन शादी जबरन एक युवक से कराने की कोशिश में थे। वहीं, किशोरी के बिहार में मौजूद परिजन पुलिस का फोन ही रिसीव नहीं कर रहे हैं। इससे परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 17 साल की किशोरी बिहार प्रांत के सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के एक गांव के गरीब परिवार की है। किशोरी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसी क्षेत्र में रहने वाले अजय सिंह उर्फ अभय सिंह, इनकी पत्नी समिता देवी व रूपकिशोर ने अच्छे घराने में शादी कराने का झांसा देकर सीवान शहर लाए थे। लेकिन यहां शादी कराने की बजाय उसे गाड़ी में बैठाकर निकल पड़े और बाराबंकी लेकर पहुंच गए।
शुक्रवार को कार लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हवेली ढाबा पर रुकी तो किशोरी ने शोर मचा दिया। जिसके बाद कार सवार फरार हो गए थे। मगर पुलिस ने इनको दबोच लिया। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में बदायूं जिले के उघैती निवासी रूपकिशोर वैश्य, लौथर निवासी सौरभ, जिला गौतमबुद्धनगर के तिगडी गोल चक्र थाना विसरावा निवासी अजय सिंह उर्फ अभय सिंह व इनकी पत्नी सुमीता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि अब तक की जांच में पता लगा है कि किशोरी की शादी रूपकिशोर से कराने की तैयारी थी। परिजनों को सूचना दी गई, लेकिन अब परिजन काॅल रिसीव नहीं कर रहे हैं। बिहार पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

तमंचों के साथ तीन दबोचे, अपहरण का आरोपी बंदी
बाराबंकी। पुलिस ने रविवार को जहां तीन तमंचों के साथ तीन युवकों को दबोचा तो अपहरण के आरोपी को बंदी बनाया। बड्डूपुर थाने की पुलिस ने लखनऊ के चेतवपुरवा कुर्सी रोड़ बसहा थाना गुडंबा धर्मेन्द्र यादव उर्फ शिवाकान्त व अमित यादव से एक-एक तमंचा और चार कारतूस बरामद किए। जहांगीराबाद पुलिस ने चोरी के अभियुक्त श्रीराम वर्मा उर्फ बाबू उर्फ कार्तिक निवासी अतरौरा मजरे बहादुरपुर से तमंचा व कारतूस बरामद किया। कोठी पुलिस ने अपहरण के आरोपी अमित कुमार निवासी हैदराबाद जनपद खीरी को गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें