फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फोन पर घर गिराने की धमकी देकर 25 हजार वसूले

Mon, 29 Jul 2024 05:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र देवा में एक व्यक्ति को अंजान नंबर से घर गिराने की धमकी देकर 25 हजार रुपये वसूल लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। देवा के शंकरपुर मजरे इब्राहिमपुर गांव निवासी विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आती है। बात करने वाला खुद को अधिकारी बताकर गाली-गलौज करता है और घर गिरवाने की धमकी देता है। शुरू में उसने धमकी देकर विजय से 30 हजार रुपये मांगे तो विजय ने कई बार में 25 हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान उसके नंबर पर कर दिया। लेकिन फिर भी वह पैसा मांग रहा है। देवा के कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें