फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसों में किसान समेत चार की मौत

Fri, 29 Nov 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
अं​बिका। फाइल फोटो।
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क हादसों में एक किसान समेत चार लोगों की मौत हो गईं। ट्रैक्टर-ट्राॅली व बरातियों को लेकर जा रही बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन


बेलहरा प्रतिनिधि के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के नंदा पुरवा मजरे पिपरी गांव निवासी अंबिका प्रसाद (42) बुधवार शाम बाइक से क्षेत्र के ही झंझरा गए थे। देर रात लौटते समय झंझरा-छेदा मार्ग पर पिपरी गांव के निकट सामने से आई ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल अंबिका को सीएचसी सूरतगंज से केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी मौत से पुत्र सचिन व समी और पुत्री कोमल बेसुध हैं।
विज्ञापन


हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बहरामपुर निवासी संदीप की बरात सुबेहा थाना क्षेत्र के गेरावां गांव जा रही थी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर पुआल के बंडल लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली व बरातियों को लेकर जा रही बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। बोलेरो सवार आकाश यादव (16) की मौत हो गई जबकि सौरभ यादव (20) व आशीष (17) को सीएचसी से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। अटल बिहारी (27) का इलाज चल रहा है।

चौबीसी पंचायत के मजरे पिचूरी के सीतासरन (55) बुधवार शाम साइकिल से हैदरगढ़ कस्बा जा रहे थे। गोसूपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होने के बाद सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से केजीएमयू रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, मसौली थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी रामनरायण (65) बुधवार देर शाम गांव के पास से गुजरे बाराबंकी-बहराइच हाईवे को पार कर रहे थे। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गए। पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया जहां देर रात उनकी मौत हो गई। वह अविवाहित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें