फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 29 Nov 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र देवा की ग्राम पंचायत टीपहार के मजरे तिगुरजी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला। परिजनों की तहरीर पर पति समेत तीन पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गंगौरा गांव निवासी शिव शंकर यादव की पुत्री कामिनी यादव (20) का विवाह 23 अप्रैल को तिगुरजी निवासी मुलायम यादव के साथ हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह कामिनी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्रशासन को जानकारी दी।

नायब तहसीलदार रामजीत यादव की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच सीओ सिटी ने शुरू कर दी है। देवा के अतिरिक्त निरीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कामिनी के पिता शिवशंकर यादव की तहरीर पर पति मुलायम यादव, ससुर बद्री व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें