फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: देवा में जल निकासी के लिए चार करोड़ स्वीकृत

Thu, 03 Apr 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। नगर पंचायत देवा में जल निकासी के इंतजाम के लिए चार करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इससे जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य इसी माह से शुरू हो जाने की उम्मीद है। इससे बीते लंबे समय से जलभराव की समस्या झेल रहे क्षेत्रीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत में टूटे हुए नाले, खुले हुए नाले, टूटी व चोक नालियों के कारण पानी की निकासी में परेशानी होती है। जलनिकासी व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए क्षेत्र में दो बड़े नालों के निर्माण के लिए दो-दो करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसमें प्रमुख रूप से देवा-कुर्सी मार्ग व देवा-फतेहपुर मार्ग किनारे नाला निर्माण कार्य शामिल है। इसके साथ ही कस्बे के अंदर की टूटी नालियां व नालों की मरम्मत भी होगी। अधिशासी अधिकारी संध्या मिश्रा ने बताया की धनराशि स्वीकृत हो गई है। अप्रैल से पूरे कस्बे में वृहद पैमाने पर काम कराकर जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें