फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 बीघा जमीन हथियाने में चार लोग हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। सिंगहा गांव में मृत महिला की 50 बीघे भूमि का जालसाजी कर बैनामा व मुख्तारेआम कराने का मामला उजागर हुआ है। मृतका के पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो कई लोग इसमें संलिप्त पाए गए। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिठवारा निवासी बिटाना की कृषि योग्य 50 बीघा भूमि मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगहा में है। पुलिस के अनुसार, इस जमीन को हड़पने के लिए दो गैंग सक्रिय हो गए। एक गैंग में देवा थाना क्षेत्र के ग्राम पटना निवासी अजय कुमार ने 2018 में एक दूसरी महिला को उप निबंधक से समक्ष खड़ा कराकर फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया।
बैनामे के कुछ दिन बाद ही कस्बा फतेहपुर के ब्राह्मणी टेाला निवासी राबिया खातून बिटाना बनकर उप निबंधक कार्यालय में खडे़ होकर उक्त भूमि की मुख्तारेआम बन गई। इस बीच लखनऊ निवासी मूसा ने पुलिस को बताया कि वह बिटाना का बेटा है। उसने जालसाजी को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इस मामले की जांच कर रहे एसएसआई सतीश सिंह ने बताया 50 बीघा भूमि का बैनामा व मुख्तारेआम बनने का काम दो गैंग द्वारा किया गया है। मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें