फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझे माफ कर दो': मैं तुम्हारे पास आ रहा हूं...पत्नी के नाम स्टेटस लगाकर दी जान; होटल में मिली पति की लाश

Tue, 23 Dec 2025 04:39 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के बड़ेल क्षेत्र स्थित एक होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। युवक के मोबाइल स्टेटस ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच करती हुई - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के बड़ेल क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे में मंगलवार सुबह एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला। युवक की पहचान जलालपुर निवासी आलोक वर्मा (27) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताते हैं कि आलोक की दो शादियां हुई थी।

विज्ञापन


एक पत्नी की मौत हो चुकी है। उनके मोबाइल स्टेटस पर यह लिखा मिला-'मुझे माफ कर दो, मैं तुम्हारे पास आ रहा हूं। होटल के कर्मचारी ने बताया, आलोक वर्मा कुछ समय से सप्ताह में दो तीन बार होटल में आते-जाते थे। सोमवार रात भी वह होटल पहुंचे थे। एक बार बाहर निकलकर बाथरूम जाने के बाद वह वापस अपने कमरे में चले गए।

सुबह कोई आवाज नहीं आई

बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई। होटल कर्मचारियों ने फोन किया, जो करीब एक घंटे तक बजता रहा, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कमरे के बाहर आवाज दी गई। फिर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। आशंका होने पर होटल स्टाफ ने डायल-112 पर सूचना दी। 

आलोक की दो शादियां हुईं थी

बड़ेल चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम की मौजूदगी में होटल का कमरा खुलवाया गया, जहां आलोक वर्मा का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी पर लटका हुआ मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें