फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: घने कोहरे में टकराईं दो बाइक इंजीनियर की मौत, साथी जख्मी

Tue, 23 Dec 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर रविवार रात घने कोहरे के बीच दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा अयोध्या जिले की सीमा में मवई थाना क्षेत्र में हुआ। इस रामसनेहीघाट पुलिस ने शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

मवई इलाके में हादसे में जान गंवाने वाले हरिकरण मिश्रा इलेक्ट्रिक इंजिनियर थे। परिजनों के अनुसार वह मध्य प्रदेश में कटनी में एलएनटी कंपनी में रिजाइन करके एक सप्ताह पूर्व घर लौटा थे। हालांकि यहां उन्होंने अपनी दुकान खोल रखी थी। असंद्रा क्षेत्र के चितई का पुरवा गांव निवासी हरिकरण मिश्रा (40) अपने साथी मोहद्दीपुर मजरे चमोली निवासी पप्पू (42) के साथ किसी काम से अयोध्या की ओर गए थे। देर रात घने कोहरे के बीच लौटते समय रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र से कुछ आगे उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सवार सड़क पर जा गिरे।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से रामसनेहीघाट सीएचसी लाया गया, जहां सिर में गंभीर चोट के चलते चिकित्सकों ने हरिकरण को मृत घोषित कर दिया। वहीं पप्पू को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार लोगों के बारे में पता नहीं चल सका है। रामसनेहीघाट कोतवाली के एसओ अंकित त्रिपाठी ने बताया कि हादसा अयोध्या की सीमा में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें