फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेस्मा व सेंट एंथोनी की टीम के बीच होगा फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय महिला ओपन फुटबॉल लीग के तीसरे दिन बुधवार को चार मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

पहला मुकाबला जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज बनाम महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज बाराबंकी के मध्य खेला गया जिसमें जवाहर जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज ने 5-0 से जीत दर्ज की। मैच का पहला हाफ शुरू होते ही जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के खिलाड़ियों में बेहतर सामंजस्य देखने को मिला।
खेल के 9वें मिनट में अदिति चौधरी ने, 27वें मिनट में कुमारी अंजली ने, 34वें मिनट में फिर से अदिति चौधरी ने, 36वें मिनट में फिर से अंजलि ने एवं खेल के 39वें मिनट में एक बार फिर से अदिति चौधरी ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को 5-0 से विजई बनाया। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दूसरा मैच सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज बनाम रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज मसौली के मध्य खेला जाना था परंतु रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज मसौली की टीम ना आ पाने के कारण सेंट एंथोनी टीम को वॉकओवर दे दिया गया।
तीसरा मैच टीआरसी लॉ कॉलेज बनाम ममता गर्ल्स डिग्री कॉलेज बाराबंकी के मध्य खेला गया जिसमें ममता गर्ल्स डिग्री कॉलेज ने 2-0 से जीत दर्ज कर की।
चौथा मैच महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में बनाम टीआरसी लॉ कॉलेज के मध्य मैच खेला गया जिसमें महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज ने 2-0 से जीत दर्ज की। जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मनजीत सिंह धामी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच आरंभ कराया।
सचिव सज्जाद हुसैन ने बताया कि महिला फुटबॉल लीग में सभी टीम अपने पूल के सभी मैच खेल चुकी हैं और दोनों पूल से जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज व सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज ने अपने पूल से क्वालीफाई कर फाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जुहैर अंजुम खान, अशोक कुमार पांडेय, तृप्ति सोनकर, सुरेंद्र सिंह चावला, महेश अग्रवाल, प्रमोद सिंह, विभांशु गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें