फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: धोखाधड़ी मामले में साक्ष्य जुटाने के लिए पांच टीमें गठित

Thu, 12 Dec 2024 12:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने वाले टाइम सिटी ग्रुप के संचालकों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कंपनी के अध्यक्ष समेत दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। तीन टीमें गैर जिलों में पहुंचकर पड़ताल में जुट गई हैं।
विज्ञापन


देवा कोतवाली की मित्तई चौकी के इंचार्ज अखिलेश प्रजापति, बिशनपुर चौकी के इंचार्ज मनोज सिंह, उप निरीक्षक घनश्याम वर्मा, सुमित वर्मा व राजेश भारती के नेतृत्व में पांच टीमें में गठित की गई हैं। चौकी इंचार्ज बिशनपुर छुट्टी पर हैं जबकि उपनिरीक्षक राजेश भारती रिमांड को लेकर न्यायालय कार्य में फिलहाल व्यस्त हैं।

अन्य तीन उपनिरीक्षकों के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस की टीमें जनपद बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज व कुशीनगर के लिए रवाना हो गई हैं। ये टीमें टाइम्स ग्रुप की कंपनियों में निवेश करने वाले लोगों से मिलकर साक्ष्य एकत्र करेंगी। निवेशकों का आरोप है कि टाइम सिटी ग्रुप ने तमाम निवेशकों के रुपये हड़पकर उन्हें न तो ब्याज सहित रकम वापस की और न ही जमीन दी।
विज्ञापन


ग्रुप के अध्यक्ष पंकज पाठक, उनकी पत्नी एचआर हेड रूबी पाठक सहित कंपनी के करीब एक दर्जन निदेशकों पर देवा कोतवाली में अब तक 10 मुकदमे दर्ज हैं। पंकज पाठक व निदेशक अशोक सिंह जेल में हैं। पंकज की पत्नी व एचआर हेड रूबी पाठक को पुलिस ढूंढ़ रही है।

देवा कोतवाली की प्रभारी व प्रशिक्षु सीओ गरिमा पंत ने बताया कि कंपनी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज सत्यापन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक मुंबई में भेजे गए हैं। सत्यापन रिपोर्ट आते ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें