फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बंद हो यूटर्न, ब्लैक स्पॉट नहीं सुधरे तो कार्रवाई तय

Thu, 12 Dec 2024 12:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने साफ कहा कि ब्लैक स्पॉट पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने यूटर्न बंद करने, ब्लैक स्पॉट पर स्पीड ब्रेकर, डेलीनेटर और साइन बोर्ड लगाने के साथ सुधार कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक के दौरान डीएम सत्येंद्र कुमार के तेवर तल्ख रहे, पीडब्ल्यूडी व एनएचएआई को निर्देश दिया कि ब्लैक स्पॉट पर समय पर सुधार कार्य पूरे कराए जाएं। साइन बोर्ड, रोड मार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, रिफ्लेक्टिव टेप एवं पेंट आदि कराने के भी निर्देश दिए।



बीएसए से कहा कि एनएचआई मार्ग के आसपास बनने वाले नए स्कूलों को तभी मान्यता प्रदान की जाए जब एनएचआई द्वारा रोडसेफ्टी का अप्रूवल दे दिया जाए। किसान पथ पर दोनों ओर रॉन्ग साइड में चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। हाईवे पर जो पौधे बड़े हो गए हैं, उनकी कटाई और हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह बंद होना चाहिए।
विज्ञापन


इसके अलावा जागरूकता अभियान चलाने, ओवर स्पीडिंग रोकने के लिए एएनपीआर एवं स्पीड कैमरा तथा ओवरलोडिंग रोकने के लिए वे-इन-मोशन ब्रिज स्थापित किए जाने के निर्देश भी दिए। कार्य में शिथिलता पाई जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसपी दिनेश कुमार सिंह, एडीएम इंद्रसेन, सीओ सुमित त्रिपाठी, एआरटीओ अंकिता शुक्ला, एसीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव व जिला आपूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें