फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डेंगू के लक्षण वाले पांच मरीज भर्ती, एक एलाइजा पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में ठंड के मौसम में भी डेंगू का प्रकोप पूरी तरह थमा नहीं। बीते तीन महीनों में 61 मरीज अस्पताल पहुंचे हैं जिनमें डेंगू के लक्षण मिले। वहीं शुक्रवार को भी जिला अस्पताल में पांच मरीज डेंगू के लक्षणों के साथ भर्ती मिले। इनमें से एक की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन

जहांगीराबाद के 65 वर्षीय रघुनंदन यादव की एलाइजा रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है और वे तीन दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रामनगर के सेमरिया गांव के सात वर्षीय अथर्व, शुक्लई के 10 वर्षीय यूसुफ और रसौली निवासी सुरेश भी डेंगू के लक्षणों के साथ भर्ती हैं। एलाइजा रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई है।
सीएमएस जेपी मौर्या ने बताया कि ठंड में आमतौर पर डेंगू का प्रकोप कम हो जाता है, लेकिन जमा पानी के कारण मच्छरों का प्रजनन जारी रहता है। कूलर, टायर और गमलों में भरा पानी मच्छरों के लिए अनुकूल जगह बना देता है, जहां डेंगू के मच्छर का लार्वा सात दिन तक जीवित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घरों और आसपास जमा पानी को हटाने और नियमित सफाई रखें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें