फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जानलेवा हमले के पांच और आरोपी गिरफ्तार, 11 भेजे गए जेल

Sat, 14 Nov 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़। सराय बनापुकारबल गांव में निजी विद्यालय के संचालक परमानंद शुक्ला पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने पंकज दीक्षित, अवधेश द्विवेदी, विकास दीक्षित, धीरेंद्र दीक्षित और जगन्नाथ दीक्षित को न्यायालय में पेश किया। वहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामला 28 अक्तूबर की रात का है। आरोप है कि चोरी का पेट्रोल बेचने की पुलिस से मुखबिरी करने के शक में परमानंद शुक्ला को घर में घुसकर पीटा गया था। इस मामले में पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने एक भाजपा नेता पर उकसाने का आरोप लगाते हुए अन्य 25 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
सीओ समीर सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गंभीर रूप से घायल परमानंद शुक्ला को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें