फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले अखबार, फिर पढ़ा पाठ: बच्चों में दिखा गजब का उत्साह

Thu, 02 Apr 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बुधवार का दिन कुछ खास रहा। पढ़ाई की शुरुआत इस बार किताबों से नहीं, बल्कि अखबार से हुई। पहले अखबार, फिर पढ़ा पाठ की पहल ने बच्चों में सीखने के प्रति नया उत्साह भर दिया। स्कूलों में जैसे ही बच्चों के हाथों में अखबार पहुंचा, उनके चेहरे पर जिज्ञासा और खुशी साफ झलकने लगी।
विज्ञापन

सआदतगंज के कंपोजिट विद्यालय से लेकर सिरौलीगौसपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय मसूदपुर, दरियाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय लालगंज, देवगरपुर के प्राथमिक विद्यालय सहावर प्रथम, बरावां, रुकुंददिनपुर और निंदूरा क्षेत्र के पिंडसावा स्थित विद्यालयों में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ अखबार पढ़ा। कई बच्चों ने सुर्खियां पढ़ीं, तो कुछ ने तस्वीरों के जरिए खबरों को समझने की कोशिश की। अखबार पढ़ने के बाद जब नियमित पाठ शुरू हुआ, तो बच्चों की एकाग्रता और सहभागिता पहले से बेहतर नजर आई। शिक्षकों का कहना है कि इस पहल से बच्चों की पढ़ने की आदत विकसित होगी और वे देश-दुनिया की जानकारी से भी जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें