बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र की एक नमकीन फैक्टरी में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक फैक्टरी में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
सरैयां मजरे मझगवां में अवधेश कुमार की नमकीन बनाने की फैक्टरी है। सोमवार देर रात फैक्टरी से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने सूचना मालिक को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मुख्य दरवाजा तोड़ा तो देखा आग ली लपटें उठ रही थीं। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक फैक्टरी में रखा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। मालिक अवधेेश ने बताया कि 20 बोरी बेसन, 40 टिन ऑयल, दाना, मसूर, मैदा, दाल, आलू चिप्स, फर्नीचर समेत लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया।